टोयोटा भारत में कई तरह की कारें बेचती है. अब खबर है कि कंपनी जल्द ही नई एसयूवी Toyota Land Cruiser FJ लॉन्च कर सकती है. इसमें मजबूत इंजन मिलने की उम्मीद है. आइए विस्तार से जानते हैं.
भारत में Toyota Land Cruiser को लग्जरी और दमदार SUV के रूप में जाना जाता है, लेकिन इसकी High Price के कारण ये हर किसी के बजट में फिट नहीं बैठती. अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टोयोटा अपनी नई Toyota Land Cruiser FJ को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यह मॉडल मौजूदा Land Cruiser से ज्यादा किफायती हो सकता है, जिससे ज्यादा ग्राहकों का सपना पूरा हो सकेगा.
टेस्टिंग के दौरान आई नजर
लॉन्च से पहले Toyota Land Cruiser FJ की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है. हाल ही में इसे बैंकॉक में टेस्टिंग के दौरान देखा गया. हालांकि इसकी टेस्टिंग भारत से बाहर हो रही है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसे भारतीय बाजार को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है. SUV पूरी तरह कवर थी, फिर भी इसके कई डिजाइन एलिमेंट्स की झलक मिल चुकी है.
डिजाइन और फीचर्स की झलक
स्पॉट की गई यूनिट में C-शेप LED DRLs, LED हेडलाइट्स और LED फॉग लैंप देखने को मिले हैं. इसके अलावा पारंपरिक डोर हैंडल, मजबूत बॉडी क्लैडिंग, रूफ रेल, हाई-माउंट स्टॉप लैंप, रियर वाइपर और वॉशर जैसे फीचर्स भी नजर आए. डिजाइन के मामले में यह SUV मजबूत और ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार दिखाई देती है. उम्मीद है कि इसमें आधुनिक कनेक्टेड फीचर्स और एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है.
दमदार इंजन और 4WD विकल्प
रिपोर्ट्स के अनुसार Toyota Land Cruiser FJ में 2.7 लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. यह इंजन लगभग 163 पीएस की पावर और 246 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट कर सकता है. इसके साथ छह-स्पीड ट्रांसमिशन का विकल्प मिल सकता है. SUV में 4WD सिस्टम भी दिया जा सकता है, जिससे यह ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है.
कब होगी भारत में लॉन्च?
Toyota ने अभी तक इस SUV की भारत में लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि इसे 2027 तक भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है. अगर यह SUV किफायती कीमत पर आती है, तो यह SUV भारतीय बाजार में एक नया विकल्प बन सकती है.